पटना :स्मार्ट क्लास के 60 हजार की एलइडी टीवी पर चोरों की नजर

Updated at : 12 Sep 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :स्मार्ट क्लास के 60 हजार की एलइडी टीवी पर चोरों की नजर

पटना : बांका उन्नयन योजना के तहत प्रदेश में माध्यमिक स्कूलों में संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास कक्षाओं के एलइडी टेलीविजन पर चोरों की नजर है. प्रदेश भर में पिछले कुछ दिनों में ही 5-7 स्कूलों से 60 हजार रुपये मूल्य की एलइडी टीवी और बैटरी आदि सामान चोरों ने पार कर लिया है. […]

विज्ञापन
पटना : बांका उन्नयन योजना के तहत प्रदेश में माध्यमिक स्कूलों में संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास कक्षाओं के एलइडी टेलीविजन पर चोरों की नजर है. प्रदेश भर में पिछले कुछ दिनों में ही 5-7 स्कूलों से 60 हजार रुपये मूल्य की एलइडी टीवी और बैटरी आदि सामान चोरों ने पार कर लिया है. स्कूल के प्राचार्यों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. बिहार उन्नयन योजना की प्रभारी एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि स्मार्ट क्लास से टीवी आदि चोरी की घटनाएं दर्ज हुई हैं. इस तरह की घटनाओं पर हमारी नजर है.
इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को पत्र लिख रहे हैं. हमने उनसे आग्रह किया है कि सरकारी हाइस्कूलों के क्षेत्र में गश्त बढ़वाई जाये ताकि चोरी की घटनाओं को हतोत्साहित किया जा सके. उन्होंने बताया कि स्कूल टीवी का बीमा कराने के लिए स्वतंत्र हैं. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि चोरी की घटनाएं अरवल,भोजपुर, सारण और दरभंगा आदि जिलों में हुई हैं.
विशेष प्रशिक्षण के लिए लगेंगे शिविर :
इधर बिहार उन्नयन योजना के तहत विशेष प्रशिक्षण के लिए 50-50 विद्यालयों के शिविर 14-18 सितंबर को पटना शास्त्री नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगाये जायेंगे. यहां संबंधित स्कूलों के प्राचार्य या स्मार्ट क्लास प्रभारी अपनी अपनी समस्याएं लेकर आयेंगे. वरिष्ठ अधिकारी उनका समाधान करेंगे. इस दौरान उन्हें स्मार्ट क्लास संचालन की बारीकियां भी सिखायी जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन