पटना : संयुक्त राष्ट्र में राहुल का झूठ बना पाकिस्तान का सहारा : राजीव
Updated at : 12 Sep 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठे बयानों से पाकिस्तान को मदद मिल रही है. राहुल गांधी अपने देश में तो जनता के सामने हीरो बन नहीं पाए, लेकिन कश्मीर मसले पर दिये गये अपने अपरिपक्व बयानों के कारण वह पाकिस्तान में हीरो जरूर […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठे बयानों से पाकिस्तान को मदद मिल रही है. राहुल गांधी अपने देश में तो जनता के सामने हीरो बन नहीं पाए, लेकिन कश्मीर मसले पर दिये गये अपने अपरिपक्व बयानों के कारण वह पाकिस्तान में हीरो जरूर बन गये हैं. भारत के खिलाफ जो काम पाकिस्तान की सरकार नहीं कर पा रही है, उसे जाने-अंजाने में राहुल गांधी अंजाम दे रहे हैं.
यहां तक कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में जो दस्तावेज पेश किये हैं. उसमें राहुल गांधी और उनके अभिन्न मित्र उमर अब्दुल्ला के झूठे बयानों का सहारा लिया गया है. इससे पहले भी धारा 370 हटाये जाते समय पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र को भेजी चिट्ठी में राहुल के बयान को आधार बनाया था. इस पूरे प्रकरण से दो बातें स्पष्ट होती है कि या तो राहुल ने पूरे होशों-हवास में देश के ऊपर पाकिस्तान को तरजीह देते हुए इस तरह का झूठा बयान दिया है. या फिर उन्हें आज तक यह समझ में नहीं आया है कि उनके स्तर के नेता को किस तरह से बोलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




