जेडीयू ने झारखंड में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का किया आग्रह

पटना : जेडीयू ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने वहां की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को एक पत्र लिखकर झारखंड में आरक्षण के 83 […]
पटना : जेडीयू ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने वहां की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को एक पत्र लिखकर झारखंड में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया है.
झारखंड जेडीयू ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सात सितंबर को रांची में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान का समर्थन किया था. उसने राज्यपाल से 17 सितंबर को मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपने के लिए समय दिये जाने का भी आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










