पटना : 100 दिनों में सरकार ने उठाये ऐतिहासिक कदम : राजीव

Updated at : 10 Sep 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :  100 दिनों में सरकार ने उठाये ऐतिहासिक कदम : राजीव

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने दूसरी पारी संभालते ही एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसलों की झड़ी लगा दी है. भारतीय राजनीति का इतिहास पलट कर देखें, तो आज तक अपने शुरू के 100 दिनों में किसी सरकार ने इतने निर्णय नहीं लिए हैं, जितनी […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने दूसरी पारी संभालते ही एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसलों की झड़ी लगा दी है. भारतीय राजनीति का इतिहास पलट कर देखें, तो आज तक अपने शुरू के 100 दिनों में किसी सरकार ने इतने निर्णय नहीं लिए हैं, जितनी इस सरकार ने लिए हैं. इनमें से अधिकांश निर्णय ऐतिहासिक हैं और उन्हें लेने की हिम्मत केवल इसी सरकार ने दिखाई है.

चाहे 370 हटा कर कश्मीर को नया जीवन प्रदान करना हो या तीन तलाक जैसी अमानवीय प्रथा का खात्मा हो, मोदी सरकार ने यह साबित किया कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए यह सरकार हर बाधा से टकराने के लिए तैयार है. किसान सम्मान निधि के जरिए देश के 14 करोड़ किसानों को 6000 रु सालाना की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी इन्ही चंद दिनों में लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन