हाइकोर्ट ने मिथिला और बिहार यूनिवर्सिटी को लगायी फटकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 7:36 AM
पटना : पटना हाइकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा के कुलपति और रजिस्ट्रार को आगामी 24 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि उस तारीख के पूर्व आदेश का पालन कर दिया जाता है तो हाजिर होने की जरूरत नहीं होगी. यह आदेश कोर्ट ने […]
पटना : पटना हाइकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा के कुलपति और रजिस्ट्रार को आगामी 24 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि उस तारीख के पूर्व आदेश का पालन कर दिया जाता है तो हाजिर होने की जरूरत नहीं होगी. यह आदेश कोर्ट ने मुजीबुर रहमान की अर्जी पर दिया. जबकि, मोसमात प्रिया बाला देवी की अर्जी पर कोर्ट ने कहा कि बी आर आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी दो साल पुराने अवमानना के मामले में अभी तक हलफनामा दायर नहीं कर पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










