पटना विश्वविद्यालय :वोकेशनल कोर्स में सीबीसीएस को स्वीकृति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एकेडमिक काउंसिल की बैठक में निर्णय सामान्य कोर्स में अगले वर्ष लागू होगा पटना : पटना विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सीबीसीएस के तहत कई वोकेशनल कोर्स के नये सिलेबस को स्वीकृति मिल गयी है. इसी के साथ ही सभी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स में सीबीसीएस के तहत पढ़ायी शुरू हो जायेगी. वहीं […]
विज्ञापन
एकेडमिक काउंसिल की बैठक में निर्णय
सामान्य कोर्स में अगले वर्ष लागू होगा
पटना : पटना विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सीबीसीएस के तहत कई वोकेशनल कोर्स के नये सिलेबस को स्वीकृति मिल गयी है.
इसी के साथ ही सभी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स में सीबीसीएस के तहत पढ़ायी शुरू हो जायेगी. वहीं सामान्य कोर्स में अभी सिलेबस तैयार नहीं हुआ है और उसे स्वीकृति नहीं मिली है. अगले सत्र से ही सामान्य कोर्स में सीबीसीएस लागू होगा. इसके अतिरिक्त बैठक में वीमेंस स्टडीज में मास्टर डिग्री कोर्स को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. एमए इन सोशल वर्क में सीबीसीएस के तहत सिलेबस को भी एप्रुवल दे दिया गया है.
बैचलर इन सोशल वर्क को भी सीबीसीएस के तहत स्वीकृति मिल गयी है. बीबीए, बीसीए (आर्ट्स एंड साइंस) तथा बीएमसी को भी स्वीकृति मिली है. मगध महिला कॉलेज में पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स के आर्डिनेंस, रेगुलेशन और रिवाइज्ड सिलेबस को स्वीकृति मिली है. रजिस्ट्रार मनोज मिश्र ने कहा कि बैठक में लगभग सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स का सीबीसीएस के तहत सिलेबस को स्वीकृति मिल गयी है. उसे राजभवन को स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. साथ ही सिंडिकेट व सीनेट से भी इनकी स्वीकृति ली जायेगी.
पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अतिथि शिक्षकों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो जीसीआर जायसवाल की अध्यक्षता में चयन समिति की ओर से अतिथि शिक्षकों के लिए भौतिकी विषय में 26 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ.
विदित हो कि विज्ञान संकाय के अन्य विषयों का साक्षात्कार जून के दूसरे सप्ताह में संपन्न हो गया था. नामांकन व परीक्षा की व्यस्तता के कारण भौतिकी विषय का साक्षात्कार कतिपय कारणों से नहीं हो पाया था, जो आज संपन्न हो गया. ज्ञातव्य हो कि आॅनलाइन आवेदन के बाद स्क्रूटनी कमेटी की ओर से 42 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के योग्य पाया गया, जिनमें से 26 साक्षात्कार में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










