पटना : डॉ सादिक हुसैन बने पीयू के फारसी विभाग के हेड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना विश्वविद्यालय के फारसी विभाग के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. सादिक हुसैन ने पदभार संभाल लिया है. पीजी के अध्यक्ष डॉ. सादिक हुसैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा छात्रों को शिक्षक के प्रति वो भावना हो, जिससे आने वाली नस्लें उससे कुछ सीख सकें. क्योंकि कहा जाता है […]
विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय के फारसी विभाग के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. सादिक हुसैन ने पदभार संभाल लिया है. पीजी के अध्यक्ष डॉ. सादिक हुसैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा छात्रों को शिक्षक के प्रति वो भावना हो, जिससे आने वाली नस्लें उससे कुछ सीख सकें. क्योंकि कहा जाता है कि शिक्षक को माता-पिता का दर्जा हासिल है और उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना भी किया. डॉ सादिक हुसैन पिछले 16 वर्षों से पटना विवि में कार्यरत हैं.
इसके साथ ही साथ इन्होंने कई इंटरनेशनल उर्दू व फारसी सेमिनारों में भी हिस्सा लिया है. इस मौके पर डॉ एजाज अहमद निदेशक अरबी व फारसी और पटना विश्वविद्यालय के छात्र मासूम अली, अब्दुल मतिन, ससी भुस्न, मुहम्मद आरिफ, फौजिया परवीन, नाजनीन परवीन, कौसर तस्नीम आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










