दानापुर : सेना बहाली में चौथे दिन 3663 दौड़े, 458 का चयन

Updated at : 06 Sep 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर : सेना बहाली में चौथे दिन 3663 दौड़े, 458 का चयन

दानापुर : बिहार-झारखंड सेना भर्ती मुख्यालय द्वारा चांदमारी डिफेंस कॉलोनी आर्मी मैदान में सैनिक सामान्य श्रेणी पद के लिए खुली भर्ती में चौथे दिन गुरुवार को भोजपुर जिले 3663 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया. इनमें से 458 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इसकी जानकारी सेना भर्ती अधिकारी कर्नल राजा गोपाल के ने दी. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

दानापुर : बिहार-झारखंड सेना भर्ती मुख्यालय द्वारा चांदमारी डिफेंस कॉलोनी आर्मी मैदान में सैनिक सामान्य श्रेणी पद के लिए खुली भर्ती में चौथे दिन गुरुवार को भोजपुर जिले 3663 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया. इनमें से 458 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इसकी जानकारी सेना भर्ती अधिकारी कर्नल राजा गोपाल के ने दी. उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले के सैनिक सामान्य श्रेणी पद के लिए दौड़ आयोजित की गयी थी. इन पदों के लिए 5478 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 4343 अभ्यर्थी दौड़ के लिए पहुंचे.

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक प्रमाणपत्र व शारीरिक जांच के बाद सही पाये जानेवाले 3663 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए.इनमें 458 युवकों का चयन हुआ. सुबह करीब 5.30 बजे से अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू हुई. शुक्रवार को वैशाली व सिवान जिले के सैनिक सामान्य श्रेणी पद के लिए अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन