पटना विवि में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को मिल जायेगी सैलरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अगले महीने से वेतन देने में विवि सक्षम नहीं पटना : पटना विश्वविद्यालय के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन सैलरी मिल जायेगी. सरकार के द्वारा विवि को मई तक का वेतन दिया गया है और इस महीने भर पुरानी व्यवस्था के अनुसार सैलरी विवि के द्वारा दी जा रही है. लेकिन जैसा कि सरकार […]
विज्ञापन
अगले महीने से वेतन देने में विवि सक्षम नहीं
पटना : पटना विश्वविद्यालय के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन सैलरी मिल जायेगी. सरकार के द्वारा विवि को मई तक का वेतन दिया गया है और इस महीने भर पुरानी व्यवस्था के अनुसार सैलरी विवि के द्वारा दी जा रही है. लेकिन जैसा कि सरकार का निर्देश हैं विवि के शिक्षकों को कर्मचारियों को अगले महीने से ट्रेजरी से ही वेतन मिलेगा.
अगले महीने से विवि वेतन देने में सक्षम नहीं है. रजिस्ट्रार मनोज मिश्र ने कहा कि हमने सरकार से अनुरोध किया है कि वे शिक्षकों व कर्मचारियों की सैलरी समय पर उन्हें दें ताकि विवि का एकेडमिक माहौल कायम रहे क्योंकि पीयू ही एक मात्र ऐसा विवि है जहां एकेडमिक सत्र बिल्कुल समय पर चल रहा है. अगर देरी होगी तो यहां भी वही हाल हो जायेगा जैसा कि दूसरे विश्वविद्यालयों का है. इसलिए इसको लेकर सरकार से साकारात्मक वार्ता हुई है.
मई तक का वेतन सरकार द्वारा जारी :
उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी भी सिर्फ मई तक का वेतन दिया है जबकि विवि ने जुलाई तक का वेतन दे दिया है और अगस्त का देने जा रही है. सरकार पुरानी राशि को जल्द भेजे और नया वेतन सितंबर माह का एक अक्तूबर को शिक्षकों को कर्मियों को दे. इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बुधवार को वार्ता हुई है और उनसे अपील की गयी है कि विवि में एकेडमिक माहौल को बनाये रखने के लिए समय पर वेतन दें तो और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी चाहे वेतन ट्रेजरी से ही क्यों न दी जाये.
लेकिन अगर ट्रेजरी से वेतन देने में देरी हुई तो दिक्कतें आयेंगी. उधर पीयू शिक्षक संघ के महासचिव अभय कुमार ने कहा है कि अगर समय पर वेतन मिलता है तो शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं है अन्यथा शिक्षक व कर्मी आंदोलन को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










