अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह ने CJM की अदालत में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

बाढ़ : मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. मालूम हो कि बाढ़ कोर्ट एरिया में विवेका पहलवान के घर पर फायरिंग करने के मामले में भूषण सिंह को नामजद किया गया था. इस मामले में केस […]
बाढ़ : मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. मालूम हो कि बाढ़ कोर्ट एरिया में विवेका पहलवान के घर पर फायरिंग करने के मामले में भूषण सिंह को नामजद किया गया था.
इस मामले में केस नंबर 295/19 दर्ज करते हुए भूषण सिंह को नामजद किया गया था. इस दौरान अनंत सिंह के साथ भूषण सिंह को देखा गया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था. पुलिस ने भूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी भी की. लेकिन, वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका. शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने के बाद भूषण सिंह को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है.
मालूम हो कि मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण किये जाने के बाद उनके दो करीबियों ने आत्मसमर्पण किया है. पहले गुरुवार को लल्लू मुखिया ने सरेंडर किया था, आज शुक्रवार को भूषण सिंह ने सरेंडर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




