ePaper

JDU को झटका, झारखंड और महाराष्ट्र में ''तीर'' निशान पर चुनाव नहीं लड़ पायेगा जेडीयू, ...जानें क्यों?

Updated at : 26 Aug 2019 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
JDU को झटका, झारखंड और महाराष्ट्र में ''तीर'' निशान पर चुनाव नहीं लड़ पायेगा जेडीयू, ...जानें क्यों?

पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव आयोग ने करारा दिया है. चुनाव आयोग ने झारखंड में जेडीयू के चुनाव चिह्न ‘तीर’ को प्रतिबंधित कर दिया है. झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू अब अपने चुनाव चिह्न ‘तीर’ के निशान पर चुनाव नहीं लड़ पायेगी. बताया जाता […]

विज्ञापन

पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव आयोग ने करारा दिया है. चुनाव आयोग ने झारखंड में जेडीयू के चुनाव चिह्न ‘तीर’ को प्रतिबंधित कर दिया है. झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू अब अपने चुनाव चिह्न ‘तीर’ के निशान पर चुनाव नहीं लड़ पायेगी.

बताया जाता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 24 जून, 2019 को चुनाव आयोग से शिकायत की थी. साथ ही कहा था कि जेडीयू और जेएमएम का चुनाव चिह्न लगभग एक जैसा है. इससे जनता में भ्रम पैदा होने की आशंका जतायी थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने झारखंड में जेडीयू के चुनाव चिह्न ‘तीर’ को झारखंड और महाराष्ट्र में रियायत नहीं देने का फैसला किया है. मालूम हो कि महाराष्ट्र में शिवसेना का चुनाव चिह्न भी तीर-धनुष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन