पटना जीपीओ घोटाला मामला : घोटाले की जांच को निदेशक हुए सख्त, ऑर्डर बुक की हुई जांच
Updated at : 24 Aug 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना जीपीओ में अब तक हुए 4.50 रुपये के घोटाले की जांच को लेकर डाक विभाग सख्त हुआ. घोटाले की जांच को लेकर शुक्रवार को डाक विभाग बिहार सर्किल के निदेशक (मुख्यालय) शंकर प्रसाद और विजिलेंस ऑफिसर वीवी शरण लगभग 11 बजे पटना जीपीओ पहुंचे. उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच […]
विज्ञापन
पटना : पटना जीपीओ में अब तक हुए 4.50 रुपये के घोटाले की जांच को लेकर डाक विभाग सख्त हुआ. घोटाले की जांच को लेकर शुक्रवार को डाक विभाग बिहार सर्किल के निदेशक (मुख्यालय) शंकर प्रसाद और विजिलेंस ऑफिसर वीवी शरण लगभग 11 बजे पटना जीपीओ पहुंचे. उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. लगभग तीन घंटे घोटाले से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों ने एसबी के कर्मचारियों और अधिकारियों के मेमो और आर्डर बुक की जांच की. मेमो में पोस्टिंग और ट्रांसफर की पूरी जानकारी होती है. एसबी से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला होता है. जबकि आर्डर बुक से ड्यूटी की जानकारी होता है कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कब और कितने माह काम किया. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार निदेशक शंकर प्रसाद और वीवी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गये.
सूत्रों की माने तो यह जांच केंद्रीय सूचना मंत्री रवि शंकर प्रसाद के आगमन को लेकर किया गया है. ताकि घोटाले की अद्यतन जानकारी उन्हें दी जा सके. केंद्रीय मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि घोटाले में जो शामिल होगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




