पटना : जमीन का नक्शा होगा सुलभ,14 विशेष जिलों में सर्वे की बनेगी योजना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आम लोगों के लिए जमीन का नक्शा सुलभ करायेगा. नक्शे के साथ ही सभी दस्तावेज भी सार्वजनिक होंगे. 14 विशेष जिलों में जमीन सर्वे की खास योजना बनेगी. विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के संग बैठक में यह निर्देश दिया. श्री सिंह […]
विज्ञापन
पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आम लोगों के लिए जमीन का नक्शा सुलभ करायेगा. नक्शे के साथ ही सभी दस्तावेज भी सार्वजनिक होंगे. 14 विशेष जिलों में जमीन सर्वे की खास योजना बनेगी. विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के संग बैठक में यह निर्देश दिया.
श्री सिंह ने बुधवार को विभाग के प्रधान सचिव का पदभार संभालने के बाद सबसे पहले राज्य के विशेष 14 जिलों में सर्वेक्षण करने के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह योजना विभाग की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. विभागीय अफसरों से कामकाज में पूरी तरह पारदर्शिता लाने तथ प्रत्येक सोमवार को कामकाज की समीक्षा करने के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










