ePaper

मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज कर सकते हैं आत्मसमर्पण

Updated at : 21 Aug 2019 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज कर सकते हैं आत्मसमर्पण

पटना : मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज बुधवार को आत्मसमर्पण कर सकते हैं. विधायक अनंत सिंह के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा स्थित पैतृक आवास से एके 47 की बरामदगी की गयी थी. इसके बाद शनिवार को विधायक फरार हो गये थे. विधायक ने रविवार को वीडियो जारी कर तीन-चार […]

विज्ञापन

पटना : मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज बुधवार को आत्मसमर्पण कर सकते हैं. विधायक अनंत सिंह के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा स्थित पैतृक आवास से एके 47 की बरामदगी की गयी थी. इसके बाद शनिवार को विधायक फरार हो गये थे. विधायक ने रविवार को वीडियो जारी कर तीन-चार दिनों में आत्मसमर्पण करने की बात कही थी. संभावना जतायी जा रही है कि अनंत सिंह आज बुधवार को आत्मसमर्पण कर सकते हैं.

मालूम हो कि विधायक के पैतृक आवास पर छापेमारी में एके 47 की बरामदगी के बाद से पुलिसिया शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस ने एसआईटी गठित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही है. पुलिस ने विधायक पर यूएपीए कानून लगाया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी कर चुकी है. रविवार को वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था कि वह गिरफ्तारी के डर से फरार नहीं हुए हैं, बल्कि अपने बीमार परिचित से मिलने आये हैं. वह तीन-चार दिनों में मीडिया से मिलने के बाद अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन