ePaper

पटना : दो माह में तैयार हो जायेंगे राज्य के पांच विद्युत शवदाह गृह

Updated at : 19 Aug 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दो माह में तैयार हो जायेंगे राज्य के पांच विद्युत शवदाह गृह

पटना : लगभग दो माह के भीतर राज्य भर में बन रहे पांच विद्युत शवदाह गृह बन कर तैयार हो जायेंगे. सिमरिया, पहलेजाघाट, मुंगेर, भागलपुर और मोकामा में बन रहे विद्युत शवदाह गृह का निर्माण बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड कर रहा है. इसमें कुछ जगहों पर नये निर्माण हैं, जबकि कुछ जगहों […]

विज्ञापन
पटना : लगभग दो माह के भीतर राज्य भर में बन रहे पांच विद्युत शवदाह गृह बन कर तैयार हो जायेंगे. सिमरिया, पहलेजाघाट, मुंगेर, भागलपुर और मोकामा में बन रहे विद्युत शवदाह गृह का निर्माण बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड कर रहा है.
इसमें कुछ जगहों पर नये निर्माण हैं, जबकि कुछ जगहों पर खराब पड़े शवदाह गृहों को दोबारा नये सिरे से निर्माण किया जा रहा है. इसमें लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत आयेगी. अधिकतर के काम लगभग पूरा होने की स्थिति में भी आ गये हैं. गौरतलब है कि इसके काम की शुरुआत बिहार राज्य जल पर्षद की ओर से हुई थी. लेकिन, बीआरजेपी का बुडको में मर्ज होने के बाद अब काम को बुडको की ओर से पूरा किया जा रहा है.
नाॅर्थ बिहार के लोगों को मिलेगी सुविधा : विद्युत शवदाह गृह के निर्माण पूरा होने से लोगों को सुविधा मिलेगी. इसमें सिमरिया घाट में लगभग एक करोड़ 95 लाख के लागत से पूरा होने वाले विद्युत शवदाह गृह से नाॅर्थ बिहार के लोगों को काफी लाभ होगा.
क्योंकि पटना व अन्य बड़े शहरों की तरह यहां भी अंतिम संस्कार का काम काफी संख्या में किया जाता है. इसके अलावा पहलेजा घाट में एक करोड़ 63 लाख, मुंगेर में दो करोड़ 15 लाख, भागलपुर में दो करोड़ 69 लाख व मोकामा में एक करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण पूरा किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन