स्मार्ट क्लास : 3416 हाइस्कूलों में नहीं खरीदा गया टीवी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य के 5359 स्कूलों में से केवल 1943 स्कूलों ने ही बिहार उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए टीवी और दूसरी सामग्री खरीद की है. इस परिदृश्य में टीवी आदि सामग्री क्रय न करने वाले 3416 स्कूलों को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने 18 अगस्त रविवार तक सामग्री […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के 5359 स्कूलों में से केवल 1943 स्कूलों ने ही बिहार उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए टीवी और दूसरी सामग्री खरीद की है. इस परिदृश्य में टीवी आदि सामग्री क्रय न करने वाले 3416 स्कूलों को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने 18 अगस्त रविवार तक सामग्री खरीदने के सख्त निर्देश दिये हैं.
यह दिशा निर्देश 16 अगस्त को जारी किये गये हैं. इस संदर्भ में खास बात ये है कि ये 5359 वे हाइस्कूल हैं जिन्हें 90 हजार रुपये मान से 48 करोड़ से अधिक की राशि शासन जारी कर चुका है. फिलहाल ताजा निर्देश के मुताबिक 16 से 18 अगस्त (48 घंटे)के बीच इन सभी स्कूलों को टीवी खरीदनी है. उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त की स्थिति तक केवल 1199 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित किये जा रहे हैं.
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने इस समूची स्थिति का जायजा 14 अगस्त को लिया था. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने एक आधिकारिक पत्र के जरिये शिक्षा पदाधिकारियों को ध्यान दिलाया है कि प्रदेश के जिलों के सभी हाइस्कूलों में 15 अगस्त तक स्मार्ट क्लास शुरू करने के निर्देश दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










