राजधानी पटना समेत कई जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में होगी बारिश, ...जानें किन-किन जिलों में होगी बारिश?

पटना : बिहार के कई जिलों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही गरज के साथ पानी की बौछार पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. हालांकि, सूबे के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावनाओं से इनकार किया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के शनिवार की अहले सुबह से […]
पटना : बिहार के कई जिलों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही गरज के साथ पानी की बौछार पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. हालांकि, सूबे के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावनाओं से इनकार किया है.
जानकारी के मुताबिक, बिहार के शनिवार की अहले सुबह से मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बिजली कड़कने और गरज के साथ पानी की बौछार पड़ने की संभावना जतायी है. शनिवार की अहले सुबह से दोपहर बाद तक जहानाबाद में बारिश शुरू होगी. फिर नालंदा, भोजपुर, सीवान, सारण, औरंगाबाद, गया, कैमूर, बक्सर, रोहतास, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण,अरवल, पटना, जमुई और लखीसराय जिले में गरज के साथ पानी की बौछार पड़ेगी. वहीं, राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




