जल प्रबंधन के जरिये बाढ़ व सुखाड़ का हल : संजय झा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में सुखाड़ व बाढ़ दोनों ही समस्याएं विद्यमान है. इस समस्या के निदान के लिए जल प्रबंधन आवश्यक है. एएन कॉलेज के द्वारा आयोजित सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति व्याख्यानमाला के 12वीं कड़ी में ‘भारत में जल प्रबंधन: प्रकृति आधारित समाधानों का बढ़ता महत्व’ विषय पर व्याख्यान के दौरान राज्य सरकार के जल […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में सुखाड़ व बाढ़ दोनों ही समस्याएं विद्यमान है. इस समस्या के निदान के लिए जल प्रबंधन आवश्यक है. एएन कॉलेज के द्वारा आयोजित सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति व्याख्यानमाला के 12वीं कड़ी में ‘भारत में जल प्रबंधन: प्रकृति आधारित समाधानों का बढ़ता महत्व’ विषय पर व्याख्यान के दौरान राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल स्रोतों का उपयोग उत्तर और दक्षिण राज्य के बीच बांटकर करेगी ताकि जल समन्वय के जरिये बाढ़ और सुखाड़ से निजात मिल सके. जैसे कि गंगा के जल का उपयोग राजगीर, नवादा और गया में किया जायेगा. नदी जोड़ों कार्यक्रम के अंतर्गत कोसी-मेची नदी को लिंक किया जायेगा. यह देश में मध्यप्रदेश के बाद राज्य में दूसरी परियोजना होगी.
प्राकृतिक असंतुलन व जलवायु परिवर्तन के कारण ही अब केरल, महाराष्ट्र व राजस्थान में भीषण बाढ़ आने लगा है. उन्होंने कहा कि इस असंतुलन को दूर करने के लिए ही राज्य सरकार ने जल, जीवन व हरियाली कार्यक्रम की शुरुआत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










