अंतिम सोमवारी व बकरीद पर अलर्ट
Updated at : 11 Aug 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद को लेकर राज्य के सभी जिलों को एलर्ट कर दिया गया है. मुख्य सचिव दीपक कमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डीएम-एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिये. धार्मिक उन्माद अौर हिंसा की घटना न होने देने की हिदायत दी है. मुख्य […]
विज्ञापन
पटना : सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद को लेकर राज्य के सभी जिलों को एलर्ट कर दिया गया है. मुख्य सचिव दीपक कमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डीएम-एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिये.
धार्मिक उन्माद अौर हिंसा की घटना न होने देने की हिदायत दी है. मुख्य सचिव दीपक कुमार का कहना है कि सरकार की ऐसे लोगों पर पैनी नजर है तो धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर सकते हैं. सावन के अंतिमत सोमवार और बकरीद को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है.
जहां माहौल खराब होने की आशंका है ऐसे कई स्थानों को चिह्नित किया गया है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सभी आइजी- डीआइजी और एसएसपी -एसपी को बता दिया गया है कि कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता है. गुंडा – अपराधी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये हैं.
नमाज से एक दिन पहले शाम को ही संबंधित अधिकारियों की रहेगी व्यवस्था
पटना : जिला पदाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 12 अगस्त को बकरीद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक की गयी. इसके अलावा गांधी मैदान में पटना में अदा की जाने वाली बकरीद की नमाज के लिए भी समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये गये.
डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से ये जांच कर लेंगे कि सुरक्षा के दृष्टि से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल बकरीद पर्व के एक दिन पूर्व संध्या छह बजे तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचे है. इसके अलावा नगर निगम को गांधी मैदान की सफाई, जल जमाव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिये गये.
वहीं सिविल सर्जन को गांधी मैदान में चिकित्सक, दवा व एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये. सभी गेटों पर डीएफएमडी लगाने, पीएचइडी को पेज जल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये. इसके अलावा फायरबिग्रेड की गाड़ी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




