पटना : नयी दिल्ली में आयोजित 14वें वर्ल्ड एजुकेशन समिट का वार्षिक वर्ल्ड एजुकेशन समिट अवार्ड 2019 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दिया गया है. शनिवार को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह सम्मान हासिल किया. बोर्ड को यह सम्मान ‘गवर्मेंट इनीशियेटिव टू प्रमोट एंड डेवलप द टेक्नोलॉजी’ कैटेगरी में दिया गया है. अवार्ड संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था में एडवांस टेक्नोलॉजी से किये सुधारों के लिए मिला है. बोर्ड ने वर्ष 2019 में तकनीक के प्रयोग से इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड कम समय में प्रकाशित किया.
मॉडर्न एडवांस टेक्नोलॉजी पर दिया विशेष बल
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बतौर स्पीकर समिट को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा व शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए मॉडर्न एडवांस टेक्नोलॉजी पर विशेष बल दिया है. बिहार बोर्ड को देश का अग्रणी बोर्ड बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों के संबंध में अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर व मैट्रिक के लगभग 30 लाख बच्चों के लिए हस वर्ष परीक्षाओं का आयोजन करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.
इन चुनौतियों का सामना करते हुए बिहार बोर्ड ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था में एक नया आयाम स्थापित किया है. आयोजन में कई राज्यों के शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद रहीं.
बनाया अनोखा कीर्तिमान
बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट प्रकाशन तक की सभी प्रक्रियाओं में मैनुअल सिस्टम को समाप्त करते हुए कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लागू किया है. इंटर व मैट्रिक वार्षिक और कंपार्टमेंटल का परीक्षा चक्र मई माह में पूरा कर लिया गया, जो देश में अनोखा कीर्तिमान माना गया है.
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बतौर स्पीकर समिट को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा व शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए मॉडर्न एडवांस टेक्नोलॉजी पर विशेष बल दिया है. बिहार बोर्ड को देश का अग्रणी बोर्ड बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों के संबंध में अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर व मैट्रिक के लगभग 30 लाख बच्चों के लिए हस वर्ष परीक्षाओं का आयोजन करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.
इन चुनौतियों का सामना करते हुए बिहार बोर्ड ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था में एक नया आयाम स्थापित किया है. आयोजन में कई राज्यों के शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद रहीं.
वर्ष 2019 में किये गये थे ये तकनीकी बदलाव,उत्तरपुस्तिका और ओएमआर शीट प्री प्रिंटेड छपवायी गयीं
नयी दिल्ली में आयोजित 14वें वर्ल्ड एजुकेशन समिट का वार्षिक वर्ल्ड एजुकेशन समिट अवार्ड 2019 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दिया गया है. शनिवार को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह सम्मान हासिल किया.
बोर्ड को यह सम्मान ‘गवर्मेंट इनीशियेटिव टू प्रमोट एंड डेवलप द टेक्नोलॉजी’ कैटेगरी में दिया गया है. अवार्ड संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था में एडवांस टेक्नोलॉजी से किये सुधारों के लिए मिला है. बोर्ड ने वर्ष 2019 में तकनीक के प्रयोग से इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड कम समय में प्रकाशित किया.