ePaper

पृथ्वी दिवस : जल-जीवन-हरियाली अभियान का सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

Updated at : 09 Aug 2019 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस : जल-जीवन-हरियाली अभियान का सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

पटना:बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवारको पटना स्थित बापू सभागार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान कार्यक्रमकाशुभारंभ किया. इस अवसर पर सीएमनीतीश ने सोलर प्लांट लगाने पर दिया जोर दियाऔर कहा, सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस साल 1.5 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

पटना:बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवारको पटना स्थित बापू सभागार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान कार्यक्रमकाशुभारंभ किया. इस अवसर पर सीएमनीतीश ने सोलर प्लांट लगाने पर दिया जोर दियाऔर कहा, सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस साल 1.5 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि कुएं के इस्तेमाल न करने से जलस्तर में गिरावट आयी है. सीएम ने कहा कि सौर्य ऊर्जा ही असली बिजली है. उन्होंने कहा कि वर्षा अनुपात में कमी आयी है और यही जलवायु परिवर्तन है.

इसअवसरपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर जनजागृति की जरूरत है. लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. इसके लिए पूरे बिहार में अभियान चलाना होगा. उन्होंने कहा, जल, जीवन व हरियाली होगी तभी खुशहाली होगी. इसके लिए हम लोगों को प्रेरित करेंगे.

गौर हो कि जल-जीवन-हरियाली अभियान की विधिवत शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इससे पहले जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी अनुमंडलों व प्रखंडों में वेब टेलीकास्ट के जरिये कराया गया. कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों व पदाधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. कार्यक्रम में कई कॉलेजों और स्कूलों के छात्र भी मौजूद रहें. मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े 11 सूत्री संकल्प भी दिलाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन