पटना : बीएसएनएल का सिम रिप्लेसमेंट अब 100 की जगह 50 रुपये में

Updated at : 09 Aug 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बीएसएनएल का सिम रिप्लेसमेंट अब 100 की जगह 50 रुपये में

पटना : बीएसएनएल ने सिम कार्ड बदलने या फिर रिप्लेसमेंट करने पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है. ज्ञात हो कि बीएसएनएल ने पिछले साल सिम रिप्लेसमेंट की लागत को 10 रुपये से बढ़ा कर 100 रुपये कर दिया था. कीमत में 10 गुना बढ़ोतरी को उपभोक्ताओं का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. बीएसएनएल […]

विज्ञापन
पटना : बीएसएनएल ने सिम कार्ड बदलने या फिर रिप्लेसमेंट करने पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है. ज्ञात हो कि बीएसएनएल ने पिछले साल सिम रिप्लेसमेंट की लागत को 10 रुपये से बढ़ा कर 100 रुपये कर दिया था.
कीमत में 10 गुना बढ़ोतरी को उपभोक्ताओं का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. बीएसएनएल ने अब इसकी कीमत को कम कर दिया है. बीएसएनएल ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि सिम रिप्लेसमेंट की कीमत में 50 फीसदी की कमी कर दी गयी है. भारत संचार निगम के डीजीएम सेल्स (सेल्स एंड मार्केटिंग) मनीष कुमार ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को 100 रुपये की बजाय सिम रिप्लेसमेंट के लिए केवल 50 रुपये देने होंगे. बीएसएनएल का यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन