पटना :खराबी से चार घंटे लेट उड़ी कोलकाता स्पाइस जेट की फ्लाइट, यात्री रहे परेशान, हंगामा

Updated at : 09 Aug 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :खराबी से चार घंटे लेट उड़ी कोलकाता स्पाइस जेट की फ्लाइट, यात्री रहे परेशान, हंगामा

पटना : पटना से कोलकाता जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट तकनीकी खराबी आने कारण चार घंटे देर से रवाना हुई. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई और उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी किया. स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या सीजी376 मुंबई से पटना अपने तय समय 9.25 सुबह पहुंच गयी थी, लेकिन […]

विज्ञापन
पटना : पटना से कोलकाता जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट तकनीकी खराबी आने कारण चार घंटे देर से रवाना हुई. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई और उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी किया.
स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या सीजी376 मुंबई से पटना अपने तय समय 9.25 सुबह पहुंच गयी थी, लेकिन पटना से कोलकाता से उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी ट्रांजिट इंस्पेक्शन के दौरान पता चला. उसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर उसकी मरम्मत का काम शुरू हुआ. इस बीच विमान से कोलकाता जाने के लिए सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में 150 से अधिक यात्रियों जैसे ही यात्रियों को जानकारी मिली, उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा मचा शुरू कर दिया.
विमानन कंपनी के प्रतिनिधि आक्रोशित यात्रियों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे. साथ ही सीआइएसएफ ने भी यात्रियों को शांत कराने का प्रयास किया. उन्होंने यात्रियों को बताया कि इंजीनियर विमान को ठीक करने में जुटे है. मिली जानकरी के अनुसार दोपहर दो बजे विमान की तकनीकी खराबी दूर कर ली गयी. उसके बाद यात्रियों को कोलकाता रवाना किया गया. ज्ञात हो कि स्पाइस जेट की यह फ्लाइट पटना से सुबह 9.55 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन