पटना : सरकारी कर्मी पर मुकदमा दर्ज होने पर इसकी जानकारी देनी होगी विभाग को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 10:03 AM

विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित लिखित आदेश जारी किया है पटना : राज्य में अब किसी स्तर के कर्मचारी पर अगर किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज होता है, तो उसे इसकी जानकारी तुरंत अपने संबंधित विभाग को देनी होगी. ऐसा नहीं करने पर इसे कदाचार माना जायेगा. इसके साथ ही अगर किसी सरकारी […]

विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित लिखित आदेश जारी किया है
पटना : राज्य में अब किसी स्तर के कर्मचारी पर अगर किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज होता है, तो उसे इसकी जानकारी तुरंत अपने संबंधित विभाग को देनी होगी.
ऐसा नहीं करने पर इसे कदाचार माना जायेगा. इसके साथ ही अगर किसी सरकारी कर्मी के सेवाकाल के दौरान उन पर किसी विभाग या सरकारी संस्थान की तरफ से कोई मुकदमा न्यायालय में दायर होता है, तो इसकी जानकारी भी संबंधित विभाग को देनी होगी. ऐसा करना अनिवार्य होगा. यह आदेश सभी विभागों के सभी स्तर के कर्मियों पर लागू होगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए डीजीपी के अलावा सभी विभागों के प्रमुख, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसपी समेत अन्य सभी अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन