पटना : वाट्सअप से चल रहा था सेक्स रैकेट, लड़कियों की भेजी जाती थी फोटो, संचालिका और दो दलाल हुए गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पत्रकार नगर थाने का मामला, एक घंटे के थे दो हजार रुपये पटना : पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर अंबेदकर चौक इलाके में सेक्स रैकेट चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब पत्रकार नगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान दो महिलाओं को पुलिस ने मुक्त करा दिया गया और सेक्स रैकेट […]
विज्ञापन
पत्रकार नगर थाने का मामला, एक घंटे के थे दो हजार रुपये
पटना : पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर अंबेदकर चौक इलाके में सेक्स रैकेट चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब पत्रकार नगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान दो महिलाओं को पुलिस ने मुक्त करा दिया गया और सेक्स रैकेट की संचालिका पिंकी देवी व दो दलाल सोनू उर्फ विष्णु (पटना) व राजू (बेतिया) को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन, कंडोम व आपत्तिजनक सामान को बरामद किया गया है.
मुक्त करायी गयी महिलाएं बिहार के ही ग्रामीण इलाकों की रहने वाली है. पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालित करने वाली संचालिका व दोदलाल को गिरफ्तार किया गया है. संचालिका पूर्व में भी कंकड़बाग थाना से जेल जा चुकी हैं. इसके साथ ही दो महिलाओं को मुक्त करा दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि संचालिका ने रेडिमेड गारमेंट का व्यवसाय करने के नाम पर एक अधिवक्ता के घर को किराये पर लिया था. लेकिन सेक्स रैकेट चला रहे थे.
ऑर्डर करने पर खाने-पीने का सामान भी कराया जाता था उपलब्ध : बताया जाता है कि एक घंटे तक वहां रहने का दो हजार रुपया लिया जाता था. जिसमें से पांच सौ रुपये मात्र महिलाओं व लड़कियों को दिये जाते थे. बाकी पैसा दलाल अपने रख लेता था.
वाट्सअप से धंधा, लड़कियों की भेजी जाती थी फोटो
पकड़ा गया सोनू उर्फ विष्णु व राजू दलाल का काम करता था. वे लोग वाट्सअप पर लड़कियों की फोटो भेजता था. किसी ने अगर पसंद किया तो फिर उसे रेट बतायी जाती थी और पैसे का भुगतान खाते में भी करने की व्यवस्था थी. पैसे का भुगतान हो जाने पर निश्चित जगह पर बुलाया जाता था और दलाल ग्राहक को लेकर अड्डे पर पहुंचता था.
दलालों का कांटेक्ट कई महिलाओं से था और ग्राहक द्वारा पसंद करने पर उसे भी वहां कमरे में बुलाया जाता था. पश्चिम बंगाल से भी महिलाओं को पटना लाया जा चुका है. सूत्रों का कहना है कि यह धंधा कई दिनों से चल रहा था और पुलिस ने भी ग्राहक बन कर सत्यापन किया. पूरी तरह पुष्टि होने के बाद छापेमारी की गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि मकान में गलत टाइप के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है.
दलालों के मोबाइल फाेन में मिले कई सफेदपोशों के नंबर
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों दलालों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है. जिसको खंगालने के बाद कई सफेदपोशों के नंबर की भी जानकारी मिली है. इसके अलावा व्हाट्सअप पर भी कई अहम जानकारियां मिली है.
उन तमाम नंबरों का सत्यापन किया जा रहा है. अगर सेक्स रैकेट में शामिल होने का उन लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य पुलिस को मिलता है तो उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी. विदित हो कि हाल में ही कंकड़बाग थाने के भोजपुरकॉलोनी इलाके में हाल में ही सेक्स रैकेट का मामला आरा पुलिस ने उजागर किया था. आरा की एक लड़की से जबरन धंधा करवाया जा रहा था और इसमें शामिल कई सफेदपोशों के भी नाम की जानकारी पुलिस को मिली थी और पकड़ा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










