पटना : कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस भी हड़ताल पर, चाबी चालक के पास

Updated at : 04 Aug 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस भी हड़ताल पर, चाबी चालक के पास

पटना : अपनी मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे 102 एंबुलेंस चालक ने शनिवार को भी धरना जारी रखा. 27 जुलाई से धरने पर बैठे कर्मियों ने आठवें दिन भी गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर विरोध कर धरना दिया. खास बात तो यह है कि कर्मी अपने साथ एंबुलेंस भी लेकर धरना स्थल पर […]

विज्ञापन
पटना : अपनी मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे 102 एंबुलेंस चालक ने शनिवार को भी धरना जारी रखा. 27 जुलाई से धरने पर बैठे कर्मियों ने आठवें दिन भी गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर विरोध कर धरना दिया. खास बात तो यह है कि कर्मी अपने साथ एंबुलेंस भी लेकर धरना स्थल पर चले गये हैं. दूसरी ओर इसके जिम्मेदार अधिकारी न तो मांग पर ध्यान दे रहे और नहीं एंबुलेंस मरीजों को मुहैया करायी जाये इसको लेकर कुछ कर रहे हैं. चालक एंबुलेंस की चाभी अपने पास ही रखें हैं.
वहीं जानकारी देते हुए बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि 8,840 रुपये पगार मिल रही है. हम लोग न्यूनतम मजदूरी 18 हजार करने के साथ ही चार घंटे अतिरिक्त काम के एक्सट्रा पैसे, पेय स्लिप और निलंबित हुए एंबुलेंस कर्मियों की बहाली की मांग करते हैं. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन