पटना : बच्चा चोरी के आरोप में अर्धविक्षिप्त महिला को पेड़ से बांधकर हिंसक भीड़ ने पीटा

Updated at : 03 Aug 2019 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : बच्चा चोरी के आरोप में अर्धविक्षिप्त महिला को पेड़ से बांधकर हिंसक भीड़ ने पीटा

फुलवारीशरीफ : पटना में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों की हिंसक भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. फुलवारीशरीफ के परसा बाजार थाना इलाके में लगातार दूसरे दिन भीड़ ने अमानवीय तरीके से बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई की. शनिवार को सकरैचा में करीब 40 वर्षीया अर्धविक्षिप्त महिला […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : पटना में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों की हिंसक भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. फुलवारीशरीफ के परसा बाजार थाना इलाके में लगातार दूसरे दिन भीड़ ने अमानवीय तरीके से बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई की. शनिवार को सकरैचा में करीब 40 वर्षीया अर्धविक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर पेड़ से बांध कर घंटों पिटाई की.

इस घटना में सबसे हैरान करनेवाली बात रही कि पिटाई करने में सबसे आगे महिलाएं ही थी. अर्धविक्षिप्त महिला के बाल पकड़ कर लात-घूंसों के साथ-साथ कंटीले डंडे-छड़ी से बुरी तरह पिटाई की गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने अर्धविक्षिप्त महिला को हिंसक भीड़ के चंगुल से बचाकर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा. शुक्रवार को भी परसा बाजार थाना इलाके में एक विक्षिप्त को बच्चा चोर का आरोप लगाकर पीटा था. पुलिस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन