पटना : छह माह में सदस्यों की संख्या 16 फीसदी बढ़ाकर इपीएफओ ने बनाया रिकॉर्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2019 9:33 AM

विज्ञापन

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने बिहार में पिछले छह माह में सदस्यों की संख्या में 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. यह एक रिकाॅर्ड है. बिहार में जनवरी माह में इपीएफओ सदस्यों की संख्या 4.58 लाख से अधिक थी, जो जून माह में बढ़ कर 5.33 लाख से अधिक हो गयी. […]

विज्ञापन
पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने बिहार में पिछले छह माह में सदस्यों की संख्या में 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. यह एक रिकाॅर्ड है.
बिहार में जनवरी माह में इपीएफओ सदस्यों की संख्या 4.58 लाख से अधिक थी, जो जून माह में बढ़ कर 5.33 लाख से अधिक हो गयी. यह पूरे देश में एक नया रिकाॅर्ड है. रिकाॅर्ड कायम करने के उपलक्ष्य में अंचल कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर इपीएफओ के अपर केंद्रीय आयुक्त (बिहार -झारखंड) राजीव भट्टाचार्य ने कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दी. मौके पर पटना कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त आर डब्ल्यू स्येम, क्षेत्रीय आयुक्त विजय कुमार, राजेश पांडेय आदि मौजूद थे.
अब एक ही फॉर्म भरना होगा डेथ क्लेम मामले में
पटना : इपीएफओ के सदस्यों के परिजनों को अब तीन फॉर्म भरने के बदले में एक ही फाॅर्म भरना होगा. यह प्रावधान पिछले दिनों इपीएफओ कार्यालय ने किया है. नये प्रावधान से डेथ क्लेम मिलने में मृतक के परिजनों को परेशानी नहीं होगी. इपीएफओ के अपर केंद्रीय आयुक्त (बिहार-झारखंड) राजीव भट्टाचार्य ने बताया कि डेथ क्लेम के लिए मैनुअल में तीन अलग-अलग फॉर्म मृतक के परिजनों को भरना पड़ता था, लेकिन अब तीनों को मिला कर ऑनलाइन में एक फॉर्म कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन