पटना : प्रथम अजीत सिंह मेमोरियल कुश्ती प्रतियोगिता आज
Updated at : 01 Aug 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व सांसद स्व अजीत सिंह की स्मृति में गुरुवार को दानापुर में पहलवानों का जमघट लगेगा. इसके लिए डीआरएम ऑफिस के समीप द ग्रैंड फोर्ड बैंकट हॉल में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस प्रतियोगिता में बिहार भर के महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेंगे. विजेता पहलवानों को मेडल, प्रशस्ति पत्र […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व सांसद स्व अजीत सिंह की स्मृति में गुरुवार को दानापुर में पहलवानों का जमघट लगेगा. इसके लिए डीआरएम ऑफिस के समीप द ग्रैंड फोर्ड बैंकट हॉल में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस प्रतियोगिता में बिहार भर के महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेंगे. विजेता पहलवानों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा.
इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार कुश्ती संघ के बैनर तले होगा. बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अगले वर्ष से इस प्रतियोगिता का आयोजन उनके पैतृक गृह जिला भोजपुर के आरा शहर में होगा. पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग भार वर्ग का निर्धारण किया गया है. इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 26 वर्ष के आयु वाले पहलवान भाग ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




