पटना : 15 अगस्त तक 60 हजार लोगों को मिलेंगे शौचालय के पैसे

Updated at : 01 Aug 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 15 अगस्त तक 60 हजार लोगों को मिलेंगे शौचालय के पैसे

पटना : जिले में शौचालय निर्माण पूरा करने के बावजूद अब तक पैसा नहीं मिलने की शिकायत को अब जल्द ही जिला प्रशासन दूर कर देगा. डीएम कुमार रवि के निर्देश में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इसकी कोशिश है कि 15 अगस्त तक बचे 60 हजार लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत बनने […]

विज्ञापन
पटना : जिले में शौचालय निर्माण पूरा करने के बावजूद अब तक पैसा नहीं मिलने की शिकायत को अब जल्द ही जिला प्रशासन दूर कर देगा. डीएम कुमार रवि के निर्देश में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इसकी कोशिश है कि 15 अगस्त तक बचे 60 हजार लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत बनने वाले सभी शौचालय के लाभुकों को उनका पैसा खाते में भेज दिया जाये. इसके लिए जिला के एनआइसी कार्यालय में प्रतिदिन वीसी के माध्यम से अपडेट रिपोर्ट बीडीओ व संबंधित कर्मचारियों से डीएम की ओर से ली जा रही है.
गौरतलब है कि जिले में दो लाख 85 हजार लाभुकों को अब तक शौचालय का निर्माण किया गया है. इसमें जियो टैगिंग के माध्यम से गणना अपडेट की जा रही है. अब तक 60 हजार लोगों को निर्माण राशि नहीं मिली है. राशि भुगतान को लेकर जिले के पांच प्रखंड सबसे पीछे चल रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन