राज्य में पहला जलवायु परिवर्तन शोध केंद्र बनेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2019 4:31 AM
पटना : हर साल बाढ़ और सूखे झेलने वाले बिहार में जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन और शोध के लिए राज्य में अपनी तरह का पहला केंद्र पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख में काम करेगा. इसमें राज्य की छोटी-बड़ी विभिन्न गतिविधियों के दौरान पर्यावरण में होने वाले बदलाव और उसका मौसम पर पड़ने […]
पटना : हर साल बाढ़ और सूखे झेलने वाले बिहार में जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन और शोध के लिए राज्य में अपनी तरह का पहला केंद्र पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख में काम करेगा. इसमें राज्य की छोटी-बड़ी विभिन्न गतिविधियों के दौरान पर्यावरण में होने वाले बदलाव और उसका मौसम पर पड़ने वाले असर को लेकर शोध किया जायेगा. शोध में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर राज्य में पर्यावरण अनुकूल और जनोपयोगी नीतियां बनाने में सरकार को सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










