पटना : जज के दुर्व्यवहार पर भड़के अधिवक्ता क्लर्क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना व्यवहार न्यायालय में दोपहर बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक जज ने वकील के मुंशी से दुर्व्यवहार कर कोर्ट से भगाने का प्रयास किया. हुआ यह कि दोपहर बाद जब अधिवक्ता सदन बाबू के मुंशी कन्हैया कुमार पटना के एडीजे 13 राजकुमार की अदालत में जमानत आवेदन 355/19 की […]
विज्ञापन
पटना : पटना व्यवहार न्यायालय में दोपहर बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक जज ने वकील के मुंशी से दुर्व्यवहार कर कोर्ट से भगाने का प्रयास किया. हुआ यह कि दोपहर बाद जब अधिवक्ता सदन बाबू के मुंशी कन्हैया कुमार पटना के एडीजे 13 राजकुमार की अदालत में जमानत आवेदन 355/19 की तारीख पता करने कोर्ट के अंदर गया तो जज साहब पूर्व से किसी बात को लेकर नाराज थे.
मुंशी को देखते हुए भड़क गये. नौबत यहां तक आ गयी कि जज साहब मारपीट करने पर उतारू हो गये. मुंशी के नेता युगल किशोर ने बताया कि जैसे ही इस बात की जानकारी मुंशी खाने में हुई सैकड़ों मुंशी जिला जज के कक्ष की ओर जाकर शिकायत करने व धरना पर बैठने की धमकी देने लगे. जिला जज पटना रूद्रप्रकाश मिश्रा ने तुरंत मुंशी के प्रतिनिधियों युगल किशोर शर्मा, निरंजन कुमार व रहमान को बुला
कर बातचीत की तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










