पटना : आठ अगस्त से शुरू होगी इंडिगो की कोलकाता के लिए पहली एटीआर सेवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आठ अगस्त से इंडिगो की कोलकाता के लिए नयी फ्लाइट शुरू होगी. एयरबस 320 या 319 की जगह इसके लिए छोटे एटीआर विमान का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसमें केवल 75 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. फ्लाइट संख्या 6E7178 शाम 5.45 में कोलकाता से प्रस्थान करेगी और पटना शाम सात बजे पहुंचेगी. पटना […]
विज्ञापन
पटना : आठ अगस्त से इंडिगो की कोलकाता के लिए नयी फ्लाइट शुरू होगी. एयरबस 320 या 319 की जगह इसके लिए छोटे एटीआर विमान का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसमें केवल 75 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. फ्लाइट संख्या 6E7178 शाम 5.45 में कोलकाता से प्रस्थान करेगी और पटना शाम सात बजे पहुंचेगी.
पटना से शाम 7.30 बजे कोलकाता के लिए वापस रवाना होगी और वहां शाम 8.45 में पहुंचेगी. पटना से शुरू होने वाली यह इंडिगो की पहली एटीआर सेवा होगी. विदित हो कि एलायंस एयर ने लखनऊ और भोपाल के लिए पटना से सबसे पहले एटीआर सेवा शुरू की थी. उसके बाद जेट एयरवेज ने भी इलाहाबाद के लिए यह सेवा शुरू की.
लेकिन वर्तमान में यह दोनों सेवा बंद हो चुकी है और इंडिगो की एटीआर सेवा शुरू होने से फिर कई महीनों के बाद पटना एयरपोर्ट पर छोटे यात्री विमान दिखेंगे. इसका किराया बड़े विमानों की तुलना में कम होगा, लिहाजा कोलकाता रूट के उन यात्रियों को भी इससे कुछ हद तक राहत मिलेगी, जो ऊंचे विमान किराये से परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










