पटना : भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में उठा बाढ़ का मामला
Updated at : 25 Jul 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा विधानमंडल दल की बैठक डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में हुई. बुधवार की देर शाम को शुरू हुई इस बैठक में विधान परिषद और विधान सभा के सभी सदस्य मौजूद थे. इस दौरान बिहार में खासकर उत्तर बिहार के जिलों में आयी बाढ़ की स्थिति पर विशेष […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा विधानमंडल दल की बैठक डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में हुई. बुधवार की देर शाम को शुरू हुई इस बैठक में विधान परिषद और विधान सभा के सभी सदस्य मौजूद थे.
इस दौरान बिहार में खासकर उत्तर बिहार के जिलों में आयी बाढ़ की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा हुई. सभी सदस्यों से बाढ़ की स्थिति की अपडेट जानकारी ली गयी. उत्तर बिहार के बाढ़ग्रस्त सभी विधानसभा क्षेत्रों के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में हर पल की जानकारी जुटाकर रखने के लिए कहा गया. साथ ही बाढ़ राहत कार्य पर भी निरंतर नजर बनाये रखने के लिए कहा गया.
बाढ़ राहत कार्य सुचारु रूप से जिला स्तर पर चलता रहे, इसके लिए सभी सदस्यों को भी सक्रिय रूप से लगे रहने के लिए कहा गया. इसके अलावा यह भी कहा गया कि विधानमंडल का सत्र समाप्त होने में महज दो दिन बचे हैं. हर मसले पर सरकार का समर्थन करने और तमाम विधायी कार्यों में सभी सदस्यों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहा गया. इस बैठक का मुख्य मकसद राज्य में बाढ़ की आपदा में पीड़ित लोगों की मदद करने और उन तक राहत सामग्री समय पर पहुंचे, इसकी मॉनीटरिंग अपने स्तर पर करते रहने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




