ePaper

प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करनेवाले शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी! शिक्षा विभाग ने मांगी सूची

Updated at : 19 Jul 2019 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करनेवाले शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी! शिक्षा विभाग ने मांगी सूची

पटना : बिहार के स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गयी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारियों से अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची एक सप्ताह में मांगी है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग अप्रशिक्षित शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गयी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारियों से अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची एक सप्ताह में मांगी है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग अप्रशिक्षित शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक स्तरीय प्रशिक्षण (D.El.Ed) नहीं करनेवाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक अरविंद कुमार वर्मा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि एक सप्ताह में अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची भेजें. बताया जा रहा है कि 31 मार्च, 3019 तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करनेवाले सभी शिक्षकों की सेवा एक अप्रैल, 2019 से समाप्त हो जायेगी.

मालूम हो कि आरटीई की धारा-23 (2) को संशोधित कर प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके मुताबिक, 31 मार्च, 2019 तक सभी राज्यों के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को प्रारंभिक स्तरीय प्रशिक्षण यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्राप्त करना है. शिक्षा विभाग के पत्र के मुताबिक, जिन शिक्षकों ने 31 मार्च, 2019 तक ट्रेनिंग नहीं ली है, उन्हें एक अप्रैल, 2019 से सेवा से हटाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन