नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण बिहार में बाढ़ आयी : CM नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 8:47 PM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण प्रदेश में अचानक आयी बाढ़ से 25 लोगों की जान चली गयी, जबकि अबतक एक लाख से अधिक लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला जा चुका है. हाल के दिनों में आयी […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण प्रदेश में अचानक आयी बाढ़ से 25 लोगों की जान चली गयी, जबकि अबतक एक लाख से अधिक लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला जा चुका है. हाल के दिनों में आयी बाढ़ को फ्लैश फ्लड की संज्ञा देते हुए नीतीश ने बिहार विधानसभा में कहा कि मंगलवार सुबह दस बजे तक बाढ़ से राज्य में 25 लोगों की मौत हो गयी है.
सीएम नीतीश ने कहा कि मृतकों के परिजन को शीघ्र ही अनुग्रह राशि के भुगतान के निर्देश दिये गये हैं. बारह जिलों मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. नीतीश ने कहा कि इन जिलों के बाढ़ से कुल 25.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 125 मोटर बोट की मदद से 796 कर्मियों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है.
नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं और अब तक 1.25 लाख लोगों को बचा लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से विस्थापित होने वालों के लिए 199 राहत शिविर स्थापित कियेगये हैं जहां वर्तमान में 1.16 लाख लोग शरण लिए हुए हैं. उनके भोजन के लिए 676 सामुदायिक रसोई संचालित की गयी हैं.
मुख्यमंत्रीने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों को पर्याप्त धन आवंटित किया गया है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन लोगों की जान चली गयी है उनके आश्रितों को मृत्यु के 24 घंटों के भीतर अनुग्रह राशि मिल जाये. उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार में आमतौर पर अगस्त या कभी-कभी सितंबर महीने में बाढ़ आती है पर इस बार यह प्राकृतिक आपदा एक महीने पहले आ गयी क्योंकि मुख्य रूप से पड़ोसी देश के तराई क्षेत्र में असामान्य रूप से भारी वर्षा हुई थी.
उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से नेपाल के तराई क्षेत्र में 280-300 मिमी के बीच की बारिश हुई है, जबकि इस अवधि के दौरान इस क्षेत्र में सामान्य रूप से 50 मिमी वर्षा होती है. इसके परिणामस्वरूप बिहार में कोसी, बागमती और महानंदा जैसी कई नदियां उफान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










