पटना : अब छह और विषयों में पीजी की पढ़ाई, बीएएमएस में बढ़ी 60 सीटें

Updated:
विज्ञापन

पटना : कदमकुआं स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में सिर्फ दो विषय में पीजी कोर्स की पढ़ाई हो रही थी. अब आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई होगी. साथ ही यूजी की बीएएमएस में 40 सीटें थी, जिसे बढ़ा कर 100 कर दी गयी है. भारत सरकार की आयुष मंत्रालय ने कॉलेज प्राचार्य को भेजे गये […]

विज्ञापन

पटना : कदमकुआं स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में सिर्फ दो विषय में पीजी कोर्स की पढ़ाई हो रही थी. अब आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई होगी. साथ ही यूजी की बीएएमएस में 40 सीटें थी, जिसे बढ़ा कर 100 कर दी गयी है. भारत सरकार की आयुष मंत्रालय ने कॉलेज प्राचार्य को भेजे गये पत्र में कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 से ही पीजी कोर्स की पढ़ाई व बीएएमएस में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी कॉलेज में द्रव-गुण व रसशास्त्र में पीजी की पढ़ाई हो रही थी. अब इस शैक्षणिक सत्र से काय चिकित्सा, शल्यकाय, रोग निदान, अगद तंत्र, मौलिक सिद्धांत और रचना शरीर में भी पीजी की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. आगामी सत्र से पीजी की पढ़ाई व सीटों की संख्या बढ़ा दी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन