जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कसा तंज- लालू प्रसाद को जमानत मिलने से खुश नहीं हों तेजस्वी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 3:27 AM
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भले ही एक मामले में लालू प्रसाद को जमानत मिल गयी हो, लेकिन अभी कई मामले हैं जिन पर सुनवाई होनी बाकी है. इससे तेजस्वी को खुश नहीं होना चाहिए. उम्र, बीमारी और आधी सजा काट कर जमानत लेने के फिराक में वे जरूर […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भले ही एक मामले में लालू प्रसाद को जमानत मिल गयी हो, लेकिन अभी कई मामले हैं जिन पर सुनवाई होनी बाकी है. इससे तेजस्वी को खुश नहीं होना चाहिए. उम्र, बीमारी और आधी सजा काट कर जमानत लेने के फिराक में वे जरूर होंगे़लेकिन, कानून तो सबके लिए है. कानून के सामने सभी बौने हैं.
संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी दिल्ली में हैं. वे भी अपने बचाव को लेकर तिकड़म लगा रहे होंगे, लेकिन बचेंगे नहीं. सलाह है कि जब न्यायालय सवाल करे, तो बिल्कुल सोच समझ कर उत्तर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










