पटना : अब पेंशन को परेशान नहीं होंगे पुलिसकर्मी
Updated at : 12 Jul 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पुलिसकर्मियों अब पेंशन के लिए परेशान नहीं होंगे. रिटायर्ड होने से दो साल पहले ही उनके पेंशन व भुगतान संबंधी कागजात तैयार कर लिये जायेंगे. पेंशन में रोड़ा अटकाने वाले लिपिक-अफसरों पर कार्रवाई की जायेगी. सेवांत लाभ के भुगतान में विलंब न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने रिटायरमेंट की तारीख से दो […]
विज्ञापन
पटना : पुलिसकर्मियों अब पेंशन के लिए परेशान नहीं होंगे. रिटायर्ड होने से दो साल पहले ही उनके पेंशन व भुगतान संबंधी कागजात तैयार कर लिये जायेंगे. पेंशन में रोड़ा अटकाने वाले लिपिक-अफसरों पर कार्रवाई की जायेगी. सेवांत लाभ के भुगतान में विलंब न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने रिटायरमेंट की तारीख से दो साल पहले से पेपर तैयार करने का गुरुवार को आदेश जारी कर दिया.
छह माह पहले पेंशन संबंधी कागजात महालेखाकार कार्यालय को उपलब्ध करा दिये जायेंगे. रिटायरमेंट की तिथि तक पेंशन सहित सभी स्वीकृति व भुगतान संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी. पुलिस मुख्यालय इसकी निरंतर समीक्षा करेगा. सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को 11 बजे आइजी बजट प्रक्षेत्र व इकाईवार इसकी समीक्षा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




