पटना़ : मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना में 2589 वार्डों में काम

Updated at : 10 Jul 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना़ : मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना में 2589 वार्डों में काम

पटना़ : मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत 2589 वार्डों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध नल का जल उपलब्ध करवाने के लिए काम शुरू हो चुका है. यह काम कुल 3381 वार्डों में करवाया जाना है. इस योजना के पहले करीब तीन लाख 33,309 घरों और इस योजना के तहत करीब तीन लाख 99,988 […]

विज्ञापन
पटना़ : मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत 2589 वार्डों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध नल का जल उपलब्ध करवाने के लिए काम शुरू हो चुका है. यह काम कुल 3381 वार्डों में करवाया जाना है. इस योजना के पहले करीब तीन लाख 33,309 घरों और इस योजना के तहत करीब तीन लाख 99,988 घरों में नल जल पहुंचाया जा चुका है. यह जानकारी नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा ने मंगलवार को दी. चालू वित्तीय वर्ष के वार्षिक बजट पर सरकार की ओर से जवाब के क्रम मेें मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत दो लाख 95,516 घरों के पास पक्की नाली-गली बनवाये गये हैं.
शौचालय निर्माण घर का सम्मान निश्चय योजना स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में तीन लाख 58,062 व्यक्तिगत शौचालय व 342 सार्वजनिक शौचालय बनवाये जा चुके हैं. वहीं राज्य में ग्राउंड वाटर लेवल बढ़ाने के लिए तालाबों की उड़ाही, पानी के साधन के आसपास सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है. सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से कराया जायेगा.
पटना में विधायकों व विधान पार्षदों को मिल सकता है निजी मकान : नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने जदयू के दिलीप चौधरी के सवाल के जवाब में सदन में कहा कि पटना में विधायक और विधान पार्षदों को घर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के स्तर पर विचार किया जा रहा है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत होगी, उसके बाद स्थित स्पष्ट कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन