पटना संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय जुड़ेंगे सुरंग से : सीएम

Updated at : 05 Jul 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय जुड़ेंगे सुरंग से : सीएम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना संग्रहालय और बिहार अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय को आपस में सुरंग से जोड़ा जायेगा. इसका काम जल्द शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को आदेश दिया गया है. विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि इन दोनों संग्रहालय को […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना संग्रहालय और बिहार अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय को आपस में सुरंग से जोड़ा जायेगा. इसका काम जल्द शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को आदेश दिया गया है.
विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि इन दोनों संग्रहालय को आपस में जोड़ने के लिए तमाम पहलुओं पर विचार किया जा रहा है. सुरंग तैयार होने के बाद यह भी व्यवस्था कर दी जायेगी कि एक ही टिकट से कोई व्यक्ति दोनों संग्रहालयों को एक बार देख लेगा. इस सुरंग को इस तरह से तैयार किया जायेगा कि रास्ते में पड़ने वाला नाला और मेट्रो रेल के रास्ता को बचा लिया जाये.
इन दोनों चीजों को बचाते हुए इस सुरंग का निर्माण कराया जायेगा. इस सुरंग को ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के पेंटिंग से सुसज्जित किया जायेगा. ताकि इस रास्ते का पर्यटकीय महत्व भी बढ़े.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन