पटना : आइजीआइएमएस को मिलेंगे 45 डॉक्टर, इंटरव्यू शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 45 नये डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसमें 30 सीनियर रेजीडेंट और 15 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर कुल 45 पदों पर इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. तीन दिन तक चलने वाले इस इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद अगले […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 45 नये डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसमें 30 सीनियर रेजीडेंट और 15 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर कुल 45 पदों पर इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. तीन दिन तक चलने वाले इस इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद अगले 20 दिन के अंदर सभी डॉक्टरों की संबंधित विभाग में तैनाती कर दी जायेगी.
वहीं जानकारी देते हुए आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि मरीजों को परेशानी नहीं हो इसको देखते हुए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसमें बायोकेमेस्ट्री, एनॉटोमी, कम्युनिटी मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, रेडियोलॉजी, एनेस्थेसिया, पेडियाट्रिक, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, इंड्रोक्राइन आदि कई विभाग में 45 जूनियर व सीनियर डॉक्टरों के पदों पर इंटरव्यू शुरू कर दिया गया है. अब तक जूनियर रेजीडेंट में 62 और सीनियर में 70 डॉक्टरों ने इंटरव्यू दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










