पटना : इंजीनियरिंग में एडमिशन को काउंसेलिंग शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काउंसेलिंग में शामिल होने के लिए 15 जुलाई तक कराएं रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख 17 जुलाई है पटना : जेइइ मेन के स्कोर पर बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. स्टूडेंट्स 15 जुलाई तक काउंसेलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन […]
विज्ञापन
काउंसेलिंग में शामिल होने के लिए 15 जुलाई तक कराएं रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख 17 जुलाई है
पटना : जेइइ मेन के स्कोर पर बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. स्टूडेंट्स 15 जुलाई तक काउंसेलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीइसीइ) ने अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसेलिंग (यूजीइएसी-2019) का गठन किया है. जो छात्र जेइइ मेन (जनवरी और अप्रैल)2019 पास कर चुके हैं, वे यूजीइएसी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
23 को जारी हो जायेगी मेरिट लिस्ट : 15 जुलाई रात को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो जायेगी. चालान के माध्यम से फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई है.
ऑनलाइन फीस भुगतान करने के लिए अंतिम तिथि 17 जुलाई है. फीस भुगतान के बाद स्टूडेंट्स 18 से 20 जुलाई तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. यूजीइएसी 2019 की मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को जारी होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसेलिंग की तिथि बाद में जारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










