पटना सिटी : हत्या के विरोध में बंद रही मच्छरहट्टा मंडी

Updated at : 02 Jul 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : हत्या के विरोध में बंद रही मच्छरहट्टा मंडी

कारोबारी की मौत पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने निकाला जुलूस पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मौरी गली मोड़ पर 29 जून की रात बदमाशों की गोली से जख्मी कारोबारी रविकांत ठाकुर की मौत से आक्रोशित मच्छरहट्टा के व्यापारियों ने सोमवार को प्रतिष्ठान को बंद रख कर विरोध जताया. पटना सिटी व्यापार मंडल […]

विज्ञापन
कारोबारी की मौत पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने निकाला जुलूस
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मौरी गली मोड़ पर 29 जून की रात बदमाशों की गोली से जख्मी कारोबारी रविकांत ठाकुर की मौत से आक्रोशित मच्छरहट्टा के व्यापारियों ने सोमवार को प्रतिष्ठान को बंद रख कर विरोध जताया. पटना सिटी व्यापार मंडल के आह्वान पर आक्रोशित व्यापारियों ने खाजेकलां पानी टंकी से जुलूस निकाला और अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंचे.
इस दरम्यान प्रतिष्ठानों को बंद कराया. मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह यादव, महासचिव अवधेश कुमार सिन्हा, अरुण मिश्र, राजकुमार शर्मा व ललन गुप्ता ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने व अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की मांग की.व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से ही रात्रि पेट्रोलिंग कमजोर होने से यह घटना हुई है. इस दरम्यान व्यापारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की बात भी कही.
खाजेकलां थाने की पुलिस ने बताया कि मामले में जांच- पड़ताल की जा रही है. जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जायेगी. पुलिस सूत्रों की मानें तो कारोबारी के साथ सूद पर रुपये की लेन-देन करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है क्योंकि यह विवाद सूद पर रुपये के लेन-देन से जुड़ा है. बताते चलें कि शनिवार की रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर टेढ़ी घाट निवासी स्वर्गीय सच्चिदानंद ठाकुर के पुत्र रविकांत ठाकुर को जख्मी कर दिया था.
जहां उपचार के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच दाह- संस्कार हुआ. खाजेकलां थानाध्यक्ष अबरार अहमद खां ने बताया कि मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है. छह माह पहले ही कारोबारी के पिता की मौत हुई है. चार भाइयों में रविकांत सबसे बड़ा था.
पटना सिटी : भाजपा व्यवसाय मंच महानगर के पूर्व मीडिया प्रभारी ललन गुप्ता की अध्यक्षता व शिव बल्लभ यादव के संचालन में शोकसभा हुई. शोकसभा में कारोबारी रविकांत ठाकुर की हत्या पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि लगातार हो रही हत्या की वजह से व्यापारी वर्ग सहम गया है. पुलिस उदासीन बनी है.
सभा में संतोष कुमार, डॉ अनिल ठाकुर, राजेश स्वर्णकार, भोला तांती,सुनील गुप्ता, श्याम बाबू, प्रेम कुमार, चुन्नी लाल व वैद्यनाथ यादव समेत अन्य थे. इन लोगों ने भी चेतावनी दी है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन