पटना : विधानसभा की कार्यवाही में आज भाग ले सकते हैं तेजस्वी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का अज्ञातवास सोमवार को खत्म हो सकता है. उनके विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने की संभावना है. सोमवार को राजद विधायक दल की बैठक भी होने की संभावना है. नेता प्रतिपक्ष एक माह से अज्ञातवास में हैं. शनिवार को ट्वीट कर उन्होंने जल्द आने की […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का अज्ञातवास सोमवार को खत्म हो सकता है. उनके विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने की संभावना है. सोमवार को राजद विधायक दल की बैठक भी होने की संभावना है. नेता प्रतिपक्ष एक माह से अज्ञातवास में हैं. शनिवार को ट्वीट कर उन्होंने जल्द आने की घोषणा की थी. तेजस्वी यादव 29 मई से ही अज्ञातवास में हैं. पार्टी नेताओं व विधायकों को उनके आने का इंतजार है.
शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे अपना इलाज करा रहे थे. जल्द लौटेंगे. पूरी संभावना है कि सोमवार को वे विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेंगे. सूत्रों पर यकीन करें तो वे पटना पहुंच गये हैं, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है. पार्टी के विधायकों का कहना है कि विधायक दल की बैठक की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है. लेकिन, संभावना है कि सोमवार को बैठक हो. विधायकों को पूरी उम्मीद है कि सोमवार को उनके नेता सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे. तेजस्वी यादव के अज्ञातवास की वजह से राजद सरकार पर हमलावर भी नहीं हो पा रहा है.
इधर, राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार और अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उपेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के बिहार की धरती पर पड़ने के पूर्व किये गये ट्वीट से विपक्षी दलों में घबराहट व्याप्त हो गयी है. लोग बीमारी पर भी राजनीति शुरू कर दिये हैं. इन नेताओं ने सुशील मोदी से पूछा है कि वे बताएं कि बात-बात में तेजस्वी से सवाल पूछने वाले सुशील मोदी मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर किसे जिम्मेदार मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




