फुलवारीशरीफ : दो युवकों के पास से मिले लाखों के जेवरात व बेशकीमती पत्थर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस को देख हड़बड़ा गये फुलवारीशरीफ : बुधवार को पुलिस ने खोजाई इमली के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक को पकड़ा. बाइक की जांच की गयी तो डिक्की में रखे तीन- चार लाख रुपये के सोने के जेवर ,पांच हजार रुपये […]
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस को देख हड़बड़ा गये
फुलवारीशरीफ : बुधवार को पुलिस ने खोजाई इमली के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक को पकड़ा. बाइक की जांच की गयी तो डिक्की में रखे तीन- चार लाख रुपये के सोने के जेवर ,पांच हजार रुपये व बहुमूल्य पत्थर देखकर पुलिस भौचक रह गयी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया. पूछताछ की तो काफी देर तक दोनों ने पुलिस को भरमाने का भरसक प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक पुलिस को देखते ही हड़बड़ा गये. पुलिस ने दोनों युवकों की जांच की.
जांच के दौरान उनकी बाइक की डिक्की से सोने के 20 झूमके , 6 चेन व 28 चांदी के सिक्के समेत काफी संख्या में मूंगा के बहुमूल्य पत्थर और पांच हजार रुपये बरामद हुए. गिरफ्तार दोनो युवक मिर्जा हुसैन और सलमान हुसैन पुलिस को बहुत देर तक गुमराह करते रहे. कभी इन जेवराें को नकली बताते, तो कभी बिहारशरीफ में जाकर किसी ग्राहक को सप्लाइ करने की बात कहते. पुलिस ने स्थानीय सोनार से सभी जेवरात की जांच करायी, तो सभी सोने के असली जेवर निकले.
दोनों युवक ओड़िशा के नुआपाडा जिला के जाॅक थाने के रहने वाले हैं, मगर दोनो का आधार कार्ड मध्य प्रदेश का बना हुआ है. एसएचओ कैसर आलम ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर तहकीकात कर रही है. जब्त बाइक की भी जांच की जा रही है. सोने के जेवरात इनलोगों के पास कहां से आये और इन्हें कहां खापने ले जा रहे थे इसके बार में पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




