सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया पर ले जाना समय की जरूरत : नीरज कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि आम लोगों तक सटीक सूचनाएं जल्द पहुंचाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रियता जरूरी है. गुरुवार को वे विभागीय पदाधिकारियों के साथ सूचना भवन में आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सूचना […]
विज्ञापन
पटना : सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि आम लोगों तक सटीक सूचनाएं जल्द पहुंचाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रियता जरूरी है. गुरुवार को वे विभागीय पदाधिकारियों के साथ सूचना भवन में आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सूचना जनसंपर्क विभाग की है. वर्तमान में कई माध्यमों से विभाग अपना काम भी कर रहा है.
लेकिन, इस समय जहां सोशल मीडिया का वर्चस्व जगजाहिर है. विभाग को इस प्लेटफॉर्म पर भी अधिक सक्रियता से काम करना होगा. समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे. मंत्री नीरज कुमार ने सूचना सचिव अनुपम कुमार द्वारा विभागीय कार्यों की उपलब्धियों के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के दौरान प्रत्येक विषय पर अपनी राय दी. .
अखबारों की नकारात्मक खबरों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने का निर्देश : प्रचार-प्रसार तत्वों को आकर्षक स्वरूप देने पर बल देते हुए मंत्री नीरज कुमार ने अखबार में छपी नकारात्मक खबरों पर त्वरित प्रतिक्रिया जारी करने का भी निर्देश दिया.
साथ ही उन्होंने कहा कि समाचारों को सहज-सुबोध बनाने, समाचारों के शीर्षकों को कैची बनाने, प्रचारात्मक सामग्री (ऑडियो-वीडियो) को क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार की वैसी योजनाएं जिनका बाद में केंद्रीय स्तर पर अनुकरण किया गया है, उन्हें मॉडल स्वरूप प्रचारित किया जाना चाहिए. मौके पर निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह व पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










