पटना सिटी : वैकल्पिक खेती को ले किसान चौपाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी पटना सिटी : जलवायु परिवर्तन से खेती पर हो रहे प्रभाव से निबटने के लिए वैकल्पिक खेती को ले शनिवार को कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन अधिकरण आत्मा की ओर से पुनाडीह पंचायत के नत्थाचक गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया.इसकी अध्यक्षता मुखिया शंकर यादव ने की. आयोजन में […]
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी
पटना सिटी : जलवायु परिवर्तन से खेती पर हो रहे प्रभाव से निबटने के लिए वैकल्पिक खेती को ले शनिवार को कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन अधिकरण आत्मा की ओर से पुनाडीह पंचायत के नत्थाचक गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया.इसकी अध्यक्षता मुखिया शंकर यादव ने की.
आयोजन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शकील अहमद व कृषि समन्वयक शशि भूषण प्रसाद ने किसानों को बताया कि मिट्टी की वैज्ञानिक पद्धति से जांच में पाया गया कि यहां धान , साग-सब्जी व फूलों में गेंदा, तागडी की खेती के लिए उपयुक्त एवं लाभदायक है. जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता एवं फसल की उत्पादकता बढ़ती है. सरकार इसका प्रशिक्षण दे रही है. कृषि सिंचाई योजना के लिए तालाब व बोरिंग निर्माण हेतु 75 से 90 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है. आयोजन में उपमुखिया अशोक कुमार यादव, उमा नाथ राम, श्याम नंदन सिंह,यदुवीर प्रसाद व प्रवीण चौधरी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










