बकाये वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया नगर परिषद का घेराव, …देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
बकाये वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया नगर परिषद का घेराव, …देखें वीडियो

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ नगर परिषद के सैकड़ों सफाई कर्मियों ने शनिवार की सुबह नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और कार्यालाय का घेराव कर मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. सफाई कर्मियों का कहना था फुलवारी शरीफ नगर परिषद प्रशासन का शोषण कर रहा है. इसलिए तीन महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है. टाल-मटोल […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ नगर परिषद के सैकड़ों सफाई कर्मियों ने शनिवार की सुबह नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और कार्यालाय का घेराव कर मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. सफाई कर्मियों का कहना था फुलवारी शरीफ नगर परिषद प्रशासन का शोषण कर रहा है. इसलिए तीन महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है. टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है. सफाई कर्मी अपना खून पसीना लगाकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. सड़कों की सफाई, शौचालय सफाई, कूड़ा-कचरा, गंदगी उठाव से लेकर हर काम में लगे रहते हैं, इसके बावजूद उनके परिवार और बच्चों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है.

सफाई कर्मियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मियों की मांगों को सुना. साथ ही बातचीत कर लंबित वेतन का जल्द भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया. इस दौरान सफाई मजदूरों से चेयरमैन का तीखी नोकझोंक भी हुई. वहीं, चेयरमैन आफताब आलम का कहना है कि तकनीकी कारणों से सरकार वेतन इश्यू नहीं कर पा रही है. जून माह के अंत तक मजदूरों का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन