एलजेपी में फूट पर बोले रामविलास पासवान, अच्छी बात है, उन्हें जाने दीजिये

पटना : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के असंतुष्ट नेताओं ने एक नयी पार्टी बनाने का एलान करते हुए आरोप लगाया कि नेतृत्व ने पार्टी को ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ में तब्दील कर दिया है. पासवान ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ”उन्हें जाने दीजिये.” मालूम हो कि एलजेपी […]
पटना : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के असंतुष्ट नेताओं ने एक नयी पार्टी बनाने का एलान करते हुए आरोप लगाया कि नेतृत्व ने पार्टी को ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ में तब्दील कर दिया है. पासवान ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ”उन्हें जाने दीजिये.” मालूम हो कि एलजेपी के दो महासचिव सत्यानंद शर्मा और अनिल कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर के नेतृत्व में विद्रोह कर रहे इन नेताओं ने गुरुवार को एलजेपी (सेक्युलर) बनाने का एलान कर दिया था. इन लोगों का आरोप है कि एलजेपी ने अमीर और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिये और पार्टी पर कब्जा बनाए रखनेवाले परिवार के हितों को बढ़ाने तक सीमित कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










